स्नातक पार्ट थ्री के पेंडिंग रिजल्ट का आवेदन कॉलेजों में जमा करें

स्नातक पार्ट थ्री के पेंडिंग रिजल्ट का आवेदन कॉलेजों में जमा करें

संक्षेप:

भागलपुर में टीएमबीयू ने पीजी सेमेस्टर-1 (सत्र: 2025-27) में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय विद्यार्थी परिषद के नेताओं की मांग पर लिया गया है, जिन्होंने...

Sep 04, 2025 03:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू पीजी सेमेस्टर-1 (सत्र : 2025-27) में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक विस्तारित की गई है। तिथि विस्तार के पीछे विद्यार्थी परिषद के नेताओं की मांग थी। उनका कहना था कि काफी संख्या में स्नातक पार्ट थ्री (सत्र : 2022-25) में विद्यार्थियों का रिजल्ट पेंडिंग है। इसको लेकर परीक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी विद्यार्थी और कॉलेजों के प्राचार्य और प्रोफेसर इंचार्ज को निर्देश जारी किया है। विद्यार्थियों से कहा है कि वे पार्ट थ्री का पेंडिंग रिजल्ट से जुड़ा आवेदन संबंधित दस्तावेजों के साथ अपने कॉलेजों में जमा करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद कॉलेजों को कहा गया है कि वे आवेदन का सत्यापन करने के बाद इंडेक्स बनाकर आवेदन के साथ परीक्षा विभाग भेजें। इसके लिए तिथि निर्धारित नहीं की गई है। कॉलेजों से आवेदन आने के बाद फिर त्रुटिपूर्ण रिजल्ट से संबंधित आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।