Bhagalpur News: विवि परिसर में सजने लगी दुकानें, सड़क पर भी अतिक्रमण
Bhagalpur News: सरकारी संपत्ति पर हो रहा अतिक्रमण अवैध तरीके से लग रही दुकानें भागलपुर, वरीय

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू प्रशासन का अतिक्रमण पर नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि टीएमबीयू परिसर में फिर से अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही हैं, बावजूद विवि परिसर में हर दिन आवाजाही करने वाले अधिकारियों की नजर तक अतिक्रमण पर नहीं पड़ती है। यही वजह है कि हर दिन विवि की भूमि पर अतिक्रमणकारियों का दखल हो रहा है। यही स्थिति एमबीए विभाग और ओल्ड दिनकर परिसर के बीच वाले रास्ते का है। जहां काफी मुश्किल से अतिक्रमण को हटाया गया था, लेकिन फिर से लगातार उस रास्ते में अवैध झोपड़ियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उन्हें रोकने टोकने वाला नहीं है।जबकि
अवैध अतिक्रमण के कारण कई बार विवि शिक्षक और अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद की स्थिति हुई है। वाहनों से आवाजाही करने वाले शिक्षक, विद्यार्थियों और कर्मियों को भी कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी अतिक्रमण की वजह से ओल्ड दिनकर भवन परिसर का द्वारा नहीं खोला जाता है। इस संबंध में आसपास के विभाग के हेडों ने विवि को लिखित रूप में इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कार्रवाई केवल कागजों में चल रही है। इस मामले में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। यही हाल लालबाग स्थित शिक्षकों के आवासीय परिसर के बाहर का है। वहां भी अतिक्रमणकारियों का प्रभाव बढ़ रहा है। शिक्षकों की कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से देखा जाएगा। जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


