
टीएमबीयू में हंगामा, सर्टिफिकेट के लिए छात्रों ने डिप्टी कंट्रोलर का किया घेराव
संक्षेप: भागलपुर में टीएमबीयू के परीक्षा विभाग के बाहर छात्रों ने डिग्री वितरण में हुई देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने काउंटर बंद कर दिया जब उन्हें उनकी डिग्री नहीं मिली। जब डिप्टी कंट्रोलर ने समझाने...
टीएमबीयू में परीक्षा विभाग के बाहर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अवकाश के दिन भी परीक्षा विभाग के सर्टिफिकेट वितरण काउंटर को खोला गया था, लेकिन जब कुछ विद्यार्थियों को डिग्री नहीं मिली तो उन लोगों ने काउंटर को बंद कर दिया। जब डिप्टी कंट्रोलर डॉ. गौतम कुमार विद्यार्थियों को समझाने बाहर आए तो उन्हें उन लोगों ने करीब 20 मिनट तक घेरे रखा। वे उन्हें घेरकर खड़े हो गए, इसके बाद कहा कि जब तक उनकी डिग्री नहीं मिलती वे लोग उन्हें जाने नहीं देंगे।

तब किसी तरह काफी मशक्कत के बाद विद्यार्थियों को समझाकर वे परीक्षा विभाग पहुंचे। इसके पहले डिग्री नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने डिग्री वितरण का कार्य बाधित कर दिया। इसके बाद हंगामा और नारेबाजी कर काउंटर को बंद करा दिया। जिन विद्यार्थियों की डिग्री बनी हुई थी, उन्हें भी डिग्री नहीं मिलने लगी। इस हंगामे की सूचना पर यूनिवर्सिटी की पुलिस मौके पहुंची। उन्होंने डॉ. गौतम से मिलकर सारी जानकारी ली।
कुछ छात्रों का आरोप, आवेदन के बाद भी नहीं मिली डिग्री
कुछ विद्यार्थियों का आरोप है कि वे लोग शनिवार को 85वें छात्र दरबार में डिग्री लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आवेदन के बाद भी उनकी डिग्री नहीं बनी थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि रविवार को डिग्री मिल जाएगी। जब वे लोग काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें डिग्री नहीं मिली। उनका आरोप था कि परीक्षा विभाग में एक कर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन लिखित देने को तैयार नहीं हुए है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




