टीएमबीयू में कंपार्टमेंटल पास और नये छात्र भी भर सकेंगे ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन फॉर्म

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातक में नामांकन को लेकर अब कंपार्टमेंटल परीक्षा पास और नए छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। उनके लिए टीएमबीयू मौका देगा। इतना ही नहीं जिन छात्रों ने फार्म गलत भरा है,...

Bhagalpur University, bhagalpur, TMBU

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातक में नामांकन को लेकर अब कंपार्टमेंटल परीक्षा पास और नए छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। उनके लिए टीएमबीयू मौका देगा। इतना ही नहीं जिन छात्रों ने फार्म गलत भरा है, उन्हें भी संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिनों में पोर्टल खुलेगा। यह निर्णय शुक्रवार को यूएमआईएस के चार एक्सपर्ट और टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति और प्रतिकुलपति सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
 
टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. एलसी साहा ने कहा कि कंपार्टमेंटल परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट देर से आया है। इसलिए वे लोग फॉर्म नहीं भर पाये थे। वहीं कई अन्य छात्रों ने भी किसी कारणों से आवेदन नहीं किया था। इस बार ये सभी लोग आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल खुलने के बाद फार्म भरने के लिए तीन-चार दिनों का मौका दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि जिन छात्रों ने फॉर्म भरे हैं, वे एक बार अपना आवेदन देख लेंगे और अनजाने में कोई गलती हो गई हो तो उसे सुधार लें। 

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को देने होंगे प्रमाणपत्र
प्रो. साहा ने कहा कि एडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) सवर्ण छात्र जिनके परिवार की आय आठ लाख रुपये से कम हो, साथ-साथ पांच एकड़ से कम जमीन हो, एक हजार वर्गफीट से कम क्षेत्र में मकान हो, नगरपालिका या नगरनिगम के अंदर एक सौ वर्ग गज से कम और नगरपालिका या नगर निगम से बाहर दो सौ वर्गगज से कम आवासीय जमीन हो। वहीं छात्र इस वर्ग के लिए आवेदन करेंगे। इन्हें नामांकन में 10 फीसदी का आरक्षण होगा। इन छात्रों से नामांकन के समय उनके मूल प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। प्रो. साहा ने कहा कि हर वर्ग में 35 फीसदी छात्राओं के लिए सीट आरक्षित होगा।

गठित की गई कमेटी
ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया को मॉनिटरिंग करने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। उसके अध्यक्ष प्रतिकुलपति प्रो. रामयतन प्रसाद होंगे। इनके अलावा डीएसडब्ल्यू, सीसीडीसी डा. केएम सिंह, टीएनबी कॉलेज के डा. राजीव सिंह, यूएमआईएस नोडल अफसर विजय शंकर सिंह, अमित कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य में प्राचार्य मारवाड़ी और टीएनबी कॉलेज शामिल होंगे। प्राचार्य को कहा गया है कि जिन छात्रों का का नामांकन हो चुका है उनका डीटेल सीसीडीसी को भेज दें।
 

लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsभागलपुरटीएमबीयू में कंपार्टमेंटल पास और नये छात्र भी भर सकेंगे एडमिशन फॉर्म