स्नातक सेमेस्टर-2 का परीक्षा कार्यक्रम और केंद्र जारी
एमजेसी, एमआईसी और एमडीसी की होगी परीक्षा नौ सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं भागलपुर,

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र : 2024-28) के परीक्षा की तिथि सोमवार को जारी कर दी है। मेजर कोर्स (एमजेसी), माइनर कोर्स (एमआईसी) और मल्टी डिसिप्लीनरी कोर्स (एमडीसी) ग्रुप के तहत विषयों को चार भागों में बांटा गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 10.00 बजे से 1.00 बजे तक और दूसरी पाली 2.00 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की सूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए बनाए 24 केंद्र भी जारी कर दिए गए हैं। वहां के प्राचार्य या प्रोफेसर इंचार्ज केंद्राधीक्षक की भूमिका में होंगे।
ग्रुप ए : हिंदी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, उर्दू, बंगाली, मैथिली, परसियन ग्रुप बी : हिस्ट्री, इंग्लिश, संस्कृत, एआईएच एवं कल्चर, ज्योग्राफी, म्यूजिक, अंगिका ग्रुप सी : फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सांख्यिकी, कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, आईआरपीएम, गांधियन थाउट ग्रुप डी : फिलॉस्फी, इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, मैथ, होम साइंस, एंथ्रोपोलॉजी ग्रुप एमजेसी : दिन : पहली पाली : दूसरी पाली नौ सितंबर : ग्रुप ए : ग्रुप बी 10 सितंबर : ग्रुप सी : ग्रुप डी ---------- ग्रुप एमआईसी : 12 सितंबर : ग्रुप ए : ग्रुप बी 13 सितंबर : ग्रुप सी : ग्रुप डी --------- ग्रुप एमडीसी : 15 सितंबर : ग्रुप ए : ग्रुप बी 16 सितंबर : ग्रुप सी : ग्रुप डी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




