छात्र संगठन के मुद्दों को सरकार से कराया जाएगा अवगत
भागलपुर में टीएमबीयू के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने छात्र संगठनों के विरोध पर कुलपति से चर्चा की। छात्र संगठनों से कहा गया कि उनकी मांगों को एकत्रित करके लोकभवन भेजें। कुलसचिव ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई, जहां समस्याओं और समाधानों पर चर्चा की गई।

भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में लगातार छात्र संगठनों के विरोध को लेकर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने कुलपति से बात की। फोन पर विवि की स्थिति से अवगत कराया गया। सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएएआई) के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष समक्ष कुलसचिव ने बात की। कुलपति ने पूरी जानकारी मिलने के बाद कहा कि छात्र संगठनों की जो भी मांग है, उसके एक जगह करें। इसके बाद उसे लोकभवन और सरकार को भेजें। साथ ही जानकारी दें कि विवि का कामकाज लगातार आंदोलनों की वजह से बाधित हो रहा है। इस निर्देश के बाद कुलसचिव ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।
बैठक में आवेदन और आंदोलन से हो रही समस्या को रखा गया। इस दौरान कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में कुलसचिव के अलावा डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह, प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना दुबे आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


