Bhagalpur News: शिक्षकेतर कर्मियों को प्रोन्नति देने की कवायद तेज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फोटो है : नियम-परिनियम पर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा प्रक्रिया शुरू करने

Bhagalpur News: शिक्षकेतर कर्मियों को प्रोन्नति देने की कवायद तेज

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में वर्षों बाद शिक्षकेतर कर्मियों को प्रोन्नति देने की कवायद तेज है। इसी कड़ी में आठ सदस्यीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे की अध्यक्षता में उनके ही कक्ष में हुई।

बैठक में चर्चा

इस दौरान सदस्यों के बीच प्रोन्नति से जुड़े नियम-परिनियम पर विस्तार से विमर्श हुआ। इसके लिए तय अधिनियम को देखकर आगे की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया है। निर्णय हुआ कि प्रोन्नति की अर्हता रखने वाले प्रत्येक कर्मी को अपना पूर्ण दस्तावेज जमा करना होगा, साथ ही यदि विवि स्तर से दस्तावेज पूर्ण नहीं है तो संबंधित कमेटी को उसे पूरा कराने के लिए समय दिया जाएगा, ताकि कोई भी आवेदन से ना चूके। बैठक में चतुर्थ वर्गीय लिपिक से तृतीय वर्गीय लिपिक और निम्नवर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति की प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई, इस प्रोन्नति के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। बैठक में उच्च वर्ग से सहायक, सहायक से प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इस पर कुलपति की सहमति लेकर प्रक्रिया शुरू करने की बात हुई है।

आवेदन प्रक्रिया

इसके अलावा विवि की अन्य अंगीभूत इकाइयों में कुछ कर्मियों की प्रोन्नति प्रकिया के नियमों के लिए दिशा-निर्देश मांगे जाने की बात हुई है, ताकि कोई भी कर्मी प्रोन्नति से ना चूके। उधर, प्रोन्नति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कर्मी अपना आवेदन लेकर विवि पहुंच रहे हैं। कर्मियों से 18 बिंदुओं पर नाम सहित नौकरी आदि की पूरी जानकारी मांगी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व आरक्षण रोस्टर तैयार करा लिया जाएगा, इसके बाद आगे प्रक्रिया होगी।

सदस्य विवरण

बैठक में कुलसचिव के अलावा सदस्य के रूप में सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, एफओ ब्रजकिशोर प्रसाद, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना, बजट पदाधिकारी डॉ. एएन सहाय, सर्वानंद प्रसाद सहित प्रोन्नति से संबंधित कार्रवाई में समिति की मदद करने के लिए सहायक असीम कुमार मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

प्रोन्नति के लिए आवेदन कब शुरू हुआ?
प्रोन्नति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।