Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTMBBU Girls Uthaan Yojana Students Protest Over Application Process Amidst Chaos

कन्या उत्थान आवेदन के लिए उमड़ी भीड़, कॉलेज भेजी गईं छात्राएं

फोटो है : परीक्षा विभाग गेट पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा सुधार के लिए उमड़

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 4 Sep 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
कन्या उत्थान आवेदन के लिए उमड़ी भीड़, कॉलेज भेजी गईं छात्राएं

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में बुधवार को भी कन्या उत्थान योजना को लेकर सुधार के लिए छात्राओें की भीड़ उमड़ गई थी। वे लोग कन्या उत्थान शाखा में आवेदन करना चाह रही थी, लेकिन निर्देश के मुताबिक उन लोगों को कॉलेज में आवेदन के लिए कहा गया। इस कारण उन लोगों ने कुछ देर के लिए शाखा के बाहर हंगामा कर दिया। इसके बाद वे लोग परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार से मिलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन भीड़ के कारण नहीं मिल सकी। कई छात्राओं ने कहा कि उनका आवेदन कॉलेज में नहीं लिया जा रहा है, लेकिन इस संबंध में जब कॉलेजों से बात की गई तो उन लोगों ने कहा कि छात्राओं का आवेदन लिया जा रहा है।

इसके बाद छात्राओं से कहा गया कि वे अपने कॉलेजों में ही आवेदन करें। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कॉलेजों से जो आवेदन दिए जा रहे हैं। उसे सुधार के लिए दिया जा रहा है। प्रयास है कि तेजी से मामले का निपटारा कर दिया जाए। उधर, परीक्षा विभाग के बाहर दूसरे दिन भी प्रोविजनल सर्टिफिकेट, अंक पत्र, पेंडिंग रिजल्ट, मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। अत्यधिक भीड़ के कारण बारी-बारी से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान गेट पर तैनात गार्ड से भी कुछ विद्यार्थी उलझ गए। कई विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर कुलसचिव कार्यालय पहुंचे, उनकी शिकायत थी कि हर दिन उन्हें आवेदन लेकर दौड़ाया जा रहा है। एक युवक ने कहा कि उसकी डिग्री बन गई है, बावजूद उसे ढूंढ़कर नहीं दिया जा रहा है। एक छात्रा मुंगेर से प्रोविजन सर्टिफिकेट लेने पहुंची थी, लेकिन उसे कहा गया कि वह कॉलेज के लेटर हेड पर लिखवाकर लाए कि कॉलेजों को सर्टिफिकेट नहीं भेजा गया है। मामले को लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि विद्यार्थी रसीद कटाते ही दस्तावेज की मांग करते हैं। ऐसे में समस्याएं आ रही हैं। बारी-बारी से विद्यार्थियों की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।