Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTM Bhagalpur University Denounces False Claims by Pensioner Amrendra Jha
पेंशन मामले में गलतबयानी कर रहे अमरेंद्र झा : कुलसचिव

पेंशन मामले में गलतबयानी कर रहे अमरेंद्र झा : कुलसचिव

संक्षेप:

भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने कहा कि पेंशनर अमरेंद्र झा विश्वविद्यालय प्रशासन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने झा पर गलत तरीके से ज्यादा भुगतान लेने और व्यक्तिगत लाभ के...

Aug 08, 2025 05:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि पेंशनर अमरेंद्र झा अपने निजी स्वार्थ के लिए आये दिनों अखबारों में गलतबयानी कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उनके द्वारा पेंशनरों की संचिका मामले में अख़बारों में दिया गया बयान सत्य से परे व आरोप सरासर झूठा और गलत है। खुद अमरेंद्र झा गलत तरीके से ज्यादा भुगतान लिए हैं। इस मामले में उनसे रिकवरी का आदेश दिया गया है। इन्हीं कारणों से अमरेंद्र झा गलतबयानी कर रहे हैं। श्री झा व्यक्तिगत लाभ के लिए भ्रम फैलाते हैं और आये दिनों विश्वविद्यालय में बेवजह धरना प्रदर्शन करते रहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रजिस्ट्रार डॉ रामाशीष पूर्वे ने कहा कि यदि अमरेंद्र झा अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे और बेवजह विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते रहेंगे तो बाध्य होकर उनके खिलाफ मानहानि जैसी कार्रवाई की जाएगी।