Bhagalpur News: किशनगंज: प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को

Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में विद्यालयों और पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली गई। इसी क्रम में कोचाधामन प्रखंड के कैरीबीरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शादाब मोअज्जम के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई जिसने स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित मध्य विद्यालय कैरी बीरपुर के शिक्षकों छात्रों और अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। तिरंगा रैली पंचायत के विभिन्न गांव टोले का भ्रमण करते हुए लोगों ने स्वतंत्रता दिवस और देश भक्ति के नारे लगाये, इस दौरान माहौल पूरी तरह से देशभक्ति से लबरेज़ रहा। मौके पर पंचायत सचिव अमरजीत कुमार,मो आजाद,फरहान आलम, नेहाल अख्तर, मो मोज्जम, राजदा हसन हीरालाल मंडल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


