विधानसभा चुनाव अलर्ट, सुरक्षा और सतर्कता के बीच सड़क पर बढ़ी सख्ती

विधानसभा चुनाव अलर्ट, सुरक्षा और सतर्कता के बीच सड़क पर बढ़ी सख्ती

संक्षेप:

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा, सतर्कता और कार्रवाई के लिए सड़क पर सख्ती बढ़ाई है। पुलिस और CAPF संयुक्त गश्त कर रहे हैं और वाहनों और संदिग्धों की जांच की जा रही है…...

Oct 23, 2025 03:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

विधानसभा चुनाव में सुरक्षा, सतर्कता और कार्रवाई को ध्यान में रख पुलिस ने सड़क पर सख्ती बढ़ा दी है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टीम संयुक्त रूप से गश्ती कर रही है। वाहनों की जांच हो रही है और रोको-टोको अभियान के दौरान संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ भी की जा रही है। शराब और अन्य नशीले पदार्थ की तस्करी पर रोक को लेकर छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गंभीर कांडों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हथियार और शराब की सूचना पर त्वरित कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार हो रही है। अवैध हथियार और नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री होने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत पहुंच रही है। जिन जगहों से पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है उन जगहों पर गश्ती की जा रही। वैसे मामले में जेल से बाहर निकले आरोपियों की गतिविधि पर भी विशेष नजर है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम कड़ी नजर रख रही है।

एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस और सीएपीएफ का संयुक्त फ्लैग मार्च और छापेमारी अभियान जारी है। वाहन चेकिंग में सख्ती बरती जा रही और डिक्की खोलकर जांच की जा रही है। साथ ही, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है।