ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबिहार: वज्रपात ने मचाया कहर, अलग-अलग जगहों पर महिला समेत 3 की मौत

बिहार: वज्रपात ने मचाया कहर, अलग-अलग जगहों पर महिला समेत 3 की मौत

बिहार के जमुई में विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, सिकंदरा...

बिहार: वज्रपात ने मचाया कहर, अलग-अलग जगहों पर महिला समेत 3 की मौत
जमुई, निज संवाददाता।Tue, 23 Jul 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के जमुई में विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, सिकंदरा के पाठकचक में एक महिला की मौत वज्रपात से हुई है। महिला का नाम विमली देवी है। वहीं खैरा प्रखंड में वज्रपात से एक के मौत होने की सूचना है। जबकि जमुई प्रखंड में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हुई है। गिद्धौर में एक व्यक्ति वज्रपात से घायल हो गया है। घायल का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें