मधेपुरा : शिलान्यास के तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भी कार्य नहीं हुआ प्रारंभ
चौसा, निज संवाददाता। सड़क निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास के तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। यह सड़क उनके गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन बारिश में इस पर चलना मुश्किल होता है।

चौसा, निज संवाददाता। सड़क निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास के तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है। मामला चौसा-फुलौत रोड के फरदापारी से सिरहा टोला तक निर्माण होने वाली सड़क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। शिलान्यास किया जाने के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने को लेकर न केवल लापरवाह बने संवेदक की कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठने लगा है बल्कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही भी कम नहीं आंकी जा सकती है। ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि 14 जून 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तात्कालिक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से चौसा-फुलौत की आर ई ओ रोड से सिरहा टोला अजगैवा तक बड़े ही तम-धाम के साथ सड़क का शिलान्यास तो कर दिया गया था।
सड़क निर्माण में देरी
लेकिन शिलान्यास के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस तरह का आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है। ग्रामीण विकास कुमार, प्रकाश ठाकुर, रविंद्र कुमार, सदानंद राम, मलखू राम, उषा देवी, सुनीता देवी, उमा देवी, कलावती देवी ने कहा कि तीन साल पूर्व भी सिरहा टोला से फरदापारी सड़क निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी सड़क निर्माण होना तो दूर आज तक इस सड़क पर एक ट्रेलर मिट्टी तक नहीं गिराई जा सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि उन लोगों के गांव से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
ग्रामीणों की चिंताएं
सूर्य नारायण राम, बिंदेश्वरी मंडल, निवास सिंह, दामोदर मंडल, विश्वनाथ मंडल, दीप नारायण सिंह, मनोरमा देवी, ललिता देवी, सुमा देवी ने कहा की चैत और वैशाख, तथा जेठ और अखाड़ की माह में वे लोग किसी तरह इस सड़क से आवाज आए तो कर लेते हैं लेकिन सावन और भादो माह में इस सड़क से आवाज जाहि बाधित हो जाती है। ग्रामीणों ने कहा की बारिश अधिक होने पर इस सड़क से वाहन से तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल उदाकिशुनगंज के जेई धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि चौसा-फुलौत रोड से सिरहा टोला सड़क की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


