ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबांका में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल

बांका में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल

बांका के रजौन में रूपसा घाट से अवैध बालू लोड कर निकले ट्रैक्टर को पकड़ने कैथा गांव पहुंची पुलिस पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।  रजौन पुलिस ने एक अवैध बालू...

बांका में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल
रजौन(बांका)। निज संवाददाताSat, 16 Jun 2018 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बांका के रजौन में रूपसा घाट से अवैध बालू लोड कर निकले ट्रैक्टर को पकड़ने कैथा गांव पहुंची पुलिस पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

रजौन पुलिस ने एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर सहित दो बालू माफियाओं को गिरफ्तार कर सहायक अवर निरीक्षक वकील बैठा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। रजौन पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली कि बालू माफियाओं ने रूपसा घाट से अवैध बालू खनन कर दो ट्रैक्टर पर ओवरलोड कर कैथा गांव की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही गश्ती पर निकली पुलिस कैथा गांव के समीप दोनों ट्रैक्टर चालकों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला, जबकि दूसरे ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाहन जब्त किए जाने की सूचना मिलते ही बाइक पर सवार तीन-चार लोगों ने पुलिस की गाड़ी को रास्ते में ही रोक कर वाहन को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस नहीं मानी।

पुलिस वाहन जैसे ही धौनी स्टेशन व नरीपा मोड़ के पास पहुंची कि बालू माफियाओं ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। पथराव में 3 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने बिना नंबर की अवैध ओवरलोडेड बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त करने के साथ-साथ रजौन थाना क्षेत्र के नयाडीह निवासी रामानंद कुमार (पिता झकसू यादव) व गोराडीह थाना क्षेत्र के सालेपुर निवासी राजीव यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें