मुंगेर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में जीजा-साले समेत दो गंभीर, हायर सेंटर रेफर
मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट जिले के बरियारपुर और कासिमबाजार थाना क्षेत्र में हुए

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट जिले के बरियारपुर और कासिमबाजार थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना ऋषिकुंड मार्ग की है, जहां एक ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक सहित एक ही परिवार के कई लोग चोटिल हो गए। वहीं दूसरी घटना सिंघिया के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय अभिषेक कुमार (पिता भविनंदन झा) अपनी मां, बहन और जीजा सुरेंद्र राजहंस के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर ऋषिकुंड जा रहा था।
ई-रिक्शा खुद सुरेंद्र राजहंस चला रहा था। ऋषिकुंड पहुंचने से महज एक किलोमीटर पहले अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सुरेंद्र राजहंस का एक पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


