Bhagalpur News: कटिहार: गस्ती के दौरान निस्ता रोड में हथियार के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार
Bhagalpur News: बिहार के कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने पुलिस वाहन देखकर बाइक से भागने की कोशिश की। तलाशी में एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में दो वयस्क और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया।

Bhagalpur News: सालमारी से शशिरमण की रिपोर्ट बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने जानकारी दी के गस्ती के दौरान रविवार के रात में देशी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को हिरासत में लिया। साथ में एक जिंदा कारतूस एवं बाइक जप्त किया गया है। उन्होंने बताया की पुअनि दीपक कुमार शस्त्र बल के साथ रात्रि गस्ती में थे। पुलिस की गाड़ी देख कर अपराधी द्वारा बाइक की स्पीड बढ़ा दिया और वह लोग भागने का प्रयास करने पर खदेर कर पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही एक बाईक, अवैध हथियार बरामद होने पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया।
उन्होंने बताया की यह लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इन अपराधियों को गिरफ्तार कर साज़िश को नाकाम कर दिया है। गस्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी को देख कर अपराधी भागने का असफल प्रयास किया। तीनों पकड़ा गया। पुछताछ करने पर अपना नाम लतीफ और जनार्धन बताया। मामले में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक भी है। उक्त आरोपियों के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया।


