बिहार योग विद्यालय का योग शिविर 19 सितंबर से

बिहार योग विद्यालय का योग शिविर 19 सितंबर से

संक्षेप:

भागलपुर में 19 से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय योग सत्र और सत्संग का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम बिहार योग विद्यालय के स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के नेतृत्व में होगा। आयोजन इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड...

Sep 05, 2025 03:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर । बिहार योग विद्यालय सह विश्व योग पीठ मुंगेर के तत्वावधान में भारत योग सत्र शृंखला के अंतर्गत 19 से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय योग सत्र व सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन का नेतृत्व बिहार योग विद्यालय के स्वामी निरंजनानंद सरस्वती करेंगे। इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर की ओर से आयोजित इस शिविर का आयोजन डॉ. आरपी रोड स्थित श्याम कुंज द्वारिकापुरी में होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।