तीन दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कहलगांव के मथुरापुर गांव में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा तीन दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग क्रिया, ध्यान और प्राणायाम पर जानकारी दी गई। शिक्षिका नीता कुमारी ने इसके फायदे बताए। पूर्व मुखिया जैनेन्द्र कुमार ने योग को निरोगी जीवन का साधन बताया। शिविर में महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया।

तीन दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर संपन्न

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर संपन्न हुआ। शिविर में योग क्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई और योगाभ्यास कराया गया। आर्ट ऑफ लिविंग को शिक्षिका नीता कुमारी ने योगासन, ध्यान, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया आदि सीखाते हुए इसके फायदे बताए और नियमित इसे घर पर या अन्य जगहों पर करने की बात कही। पूर्व मुखिया जैनेन्द्र कुमार पिंटू ने कहा कि योग क्रिया निरोग रखता है। गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है। यह सौभाग्य है कि समय-समय पर गांव में इसका आयोजन होता है।

शिविर में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुषों ने हिस्सा लेकर योग क्रिया को सीखा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।