कहलगांव में तीन दिवसीय पाटोत्सव का शुभारंभ
Feb 07, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
कहलगांव के पकड़तल्ला स्थित माता शीतला जगदम्बा मंदिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के साथ शुक्रवार से हुई। आचार्य सुदर्शन पाठक ने प्रायश्चित पूजन के बाद गणपति-गौरी और माता शीतला की पूजा की। रात्रि में डॉ. दीपक मिश्रा हिमांशु द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

कहलगांव। पकड़तल्ला स्थित माता शीतला जगदम्बा मंदिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव (जन्मोत्सव) शुक्रवार से श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ। आचार्य सुदर्शन पाठक ने बताया कि सर्वप्रथम प्रायश्चित पूजन किया गया, इसके बाद गणपति-गौरी, वरुण, कुल देवता, मातृका और माता शीतला की विधिवत पूजा संपन्न हुई। मंदिर के व्यवस्थापक रामानंद सिंह एवं मंजूवाला सिंह ने बताया कि रात्रि में डॉ. दीपक मिश्रा हिमांशु द्वारा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


