किशनगंज : तीन दिवसीय अष्टयाम का हर्षोल्लास के साथ हुई समापन

Feb 28, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पोठिया प्रखंड के नयाबाड़ी मटियाभीटा गांव में तीन दिवसीय अष्टयाम कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के दौरान गांव के पुरुष, महिलाएं और युवा राधे कृष्ण भगवान की प्रतिमाओं के साथ जय श्री राम का नारा लगाते हुए गांवों में भ्रमण करते हुए महानंदा नदी के घाट पहुंचे। वहां प्रतिमाओं को पवित्र जल में प्रवाहित किया गया।

किशनगंज : तीन दिवसीय अष्टयाम का हर्षोल्लास के साथ हुई समापन

पोठिया । निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के नयाबाड़ी मटियाभीटा गांव में बीते गुरुवार को शुरू हुई तीन दिवसीय अष्टयाम का लगातार 72 घंटा तक जारी रहने के पश्चात शनिवार दोपहर को समाप्त हो गया। समापन के दौरान माटियाभीटा,नयाबाड़ी दलुआबस्ती, जलालगछ गए,आदि कई गांवों की महिला पुरुषों सहित दर्जनों युवकों ने अनुष्ठान स्थल से राधे कृष्ण भगवान की प्रतिमाओं के साथ सर्व प्रथम अष्टयाम परिसर का प्रीक्रमा करते हुए जय श्री राम का नारा के साथ गांवो का भ्रमण करते हुए पुरन्दरपुर स्थित महानदा नदी के घाट पहुंचा। इधर पुरोहित घनश्याम झा ने अनुष्ठान समापन का मंत्रोजाप कर प्रतिमाओं को महानंदा नदी के पवित्र जल में प्रवाहित किया गया।

इस दौरान दर्जनों ग्रामीन मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।