41 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
कहलगांव। कहलगांव थाना की पुलिस ने शनिवार को विभिन्न जगहों से देसी शराब के...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 14 Mar 2022 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें
कहलगांव। कहलगांव थाना की पुलिस ने शनिवार को विभिन्न जगहों से देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश फरक्का गांव के राजेश मंडल को 28 लीटर देसी शराब के साथ त्रिमुहान चौक से गिरफ्तार किया गया। देवीपुर गांव के राजू दास को 10 लीटर शराब के साथ गांव के पास से गिरफ्तार किया गया तो अंबा वैसा के सरवन मंडल को 3 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
