आज नहीं चले जहाज, नाव के भरोसे सैकड़ों परीक्षार्थी पहुंचे भागलपुर
भागलपुर में रविवार को छात्रों ने नाव का सहारा लेकर नवगछिया में आईटीआई कैट और जेईई एडवांस परीक्षा दी। बरारी पुलघाट पर हजारों यात्रियों की भीड़ थी। जहाजों का परिचालन बंद होने से नाव चालकों ने छात्रों से अधिक किराया लिया। दूध और सब्जी विक्रेताओं में भी निराशा देखी गई, क्योंकि उन्हें भी नाव के माध्यम से यात्रा करनी पड़ी।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। चिलचिलाती धूप व भीषण उमस के बीच रविवार को भी बरारी पुलघाट पर हजारों यात्रियों ने नाव का सहारा लेकर नवगछिया स्थित हाईलेवल घाट और भागलपुर के बीच यात्रा पूरी की। रविवार को स्कूल, कॉलेज, कोर्ट-कचहरी व अन्य संस्थानों में अवकाश के बावजूद पैसेंजर की अच्छी खासी भीड़ दिखी। दरअसल 17 मई शहर के शहर के 18 केंद्रों पर आईटीआई कैट और जेईई एडवांस की परीक्षा थी। दोनों परीक्षा में भागीदारी के लिए कोसी, सीमांचल व नवगछिया अनुमंडल के सैकड़ों छात्रों ने नाव की सहायता से भागलपुर आकर परीक्षा दी, साथ ही नाव से ही वापस अपने-अपने घर को लौटे।
बरारी व हाईलेवल घाट पर नाव पर छात्रों के झुंड लदे हुए दिखे। वहीं रविवार को एक भी जहाज का फेरा दोनों घाटों के बीच नहीं लगा। इससे यात्रियों को पार कराने की पूरी जिम्मेदारी नाव चालकों पर आ गई। परीक्षार्थियों के झुंड ने घाट पर खड़े होकर नाव वालों को 50 की बजाय 30 रुपए किराया लेने के लिए मोलभाव किया। लेकिन नाव चालकों ने बताया कि जितना किराया प्रशासन ने तय कर दिया है, उससे न अधिक न कम किराया लेंगे। बरारी घाट स्थित कंट्रोल रूम के दंडाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जहाज नहीं चलने से लोगों ने नाव से गंगापार किया।जहाज का नि:शुल्क परिचालन बंद होने से दूध व सब्जी विक्रेता मायूस : गंगापार करने के लिए जहाज की नि:शुल्क सेवा बंद होने के कारण दूध व सब्जी विक्रेताओं में काफी निराशा दिखी। खरीक निवासी दिवाकर यादव ने बताया कि हाईलेवल घाट से भागलपुर आने का किराया डेढ़ सौ रुपये लिया गया। बाइक पर लदे चार कंटेनर दूध का किराया सौ रुपये और प्रति व्यक्ति किराया 50 रुपये वसूला गया। सब्जी विक्रेता महेंद्र मंडल ने बताया कि वह रोजाना तुलसीपुर से आकर तिलकामांझ हटिया में सब्जी बेचते हैं। इस समय नाव से सब्जी की टोकरी और मेरा किराया दो सौ रुपये लग रहा है। रोजाना कमाई का अधिकांश हिस्सा नाव वाला ले लेता है। बचत काफी कम हो गई है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


