ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार जवान व अफसर लगाए जाएंगे

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार जवान व अफसर लगाए जाएंगे

भागलपुर। सुल्तानगंज के उधाडीह गांव में बुधवार को मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार अफसर व जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा है। मुंगेर, खगड़िया और नवगछिया से अतिरिक्त जवान व अफसर को बुलाया गया...

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार जवान व अफसर लगाए जाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 16 Jan 2018 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानगंज के उधाडीह गांव में बुधवार को मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार अफसर व जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा है। मुंगेर, खगड़िया और नवगछिया से अतिरिक्त जवान व अफसर को बुलाया गया है। सुरक्षा को लेकर विशेष शाखा ने भी। अलट जारी किया है। सुल्तानगंज के आसपास का इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है। साजेंट मेजर विनय कुमार ने कहा कि तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें