Thousands of Devotees Gather at Ancient Bateeshwar for Bhado Purnima Celebrations भादो पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे बटेश्वर स्थान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsThousands of Devotees Gather at Ancient Bateeshwar for Bhado Purnima Celebrations

भादो पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे बटेश्वर स्थान

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध और प्राचीन शैव स्थल बटेश्वर स्थान में शनिवार को भादो पूर्णिमा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 7 Sep 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
भादो पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे बटेश्वर स्थान

प्रसिद्ध और प्राचीन शैव स्थल बटेश्वर स्थान में शनिवार को भादो पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर करीब 10 हजार श्रद्धालु बिहार-झारखंड आदि क्षेत्रों से बटेश्वर पहुंचे। उक्त जानकारी पंचायत के मुखिया अमित सिंह ने देते हुए बताया कि आदिवासियों के जत्थे का आना लगातार जारी है। जो देर रात तक 30 हजार तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं बिहार और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों से जुटे आदिवासी समुदाय के लोगों ने गंगा का सामूहिक पूजन करने के बाद अपने-अपने तंबूओं में सामूहिक तौर पर पारंपरिक पूजन व तांत्रिक क्रियाएं की शुरुआत की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।