
मधेपुरा: बीस सूत्री की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
गम्हरिया में बुधवार को बीस सूत्री का तीसरा बैठक हुआ। बैठक में जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई, हाट की स्थिति, सड़क अतिक्रमण, और आंगनबाड़ी केंद्रों की...
गम्हरिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बीस सुत्री का तीसरा बैठक का किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री सह जदयू अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता ने किया। जहां बैठक में पूर्व की बैठक में उठाए गए मुद्दों की समीक्षा के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई अहम मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में बीडीओ, सीओ, बीईओ,बीएओ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बीस सूत्री समिति के सदस्य शामिल रहे। बैठक में करमलाल मेहता ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही। वहां मरीजों के लिए दवाई उपलब्ध नहीं रहता है।

राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि मुख्यालय स्थित सप्ताह में दो दिन दुर्गा मंदिर के समीप हाट लगती है।जो बारिश होने से पुरे हाट में पानी लग जाता है।जो हाट में समान लेने के आने वाले लोगों व दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। जहां पर मिट्टी गिराया जाए। सदस्य उदय कुमार ने कहा कि जोगबनी में 18 नंबर रोड पर सड़क के दोनों और लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया है।जिस अतिक्रमण को हटाया जाए।वहीं चिकनी पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्र को गांव के मध्य भाग में चालाने का आग्रह किया।वहीं उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन के बारे में जब जानकारी लेने के लिए एएनएम मौनी सिंह से फोन पर बात किया तो उन्होंने गलत तरीके से बात करते हुए फोन को काट दिया।विवाह भवन बनाने को लेकर वार्ड नंबर 10 में सरकार भवन के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। बटुआ के पास लोगों को ठहरने के लिए यात्री शेड बनाया जाए। बैठक में जन समस्याओं को प्राथमिकता देने, योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की निगरानी करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ यादव, पप्पू झा,राजा कुमार,करमलाल मेहता,सासंद प्रतिनिधि श्याम यादव आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




