तीसरे बेली ब्रिज का काम आज शाम हो जाएगा पूरा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु पर तीसरे बेली ब्रिज का

तीसरे बेली ब्रिज का काम आज शाम हो जाएगा पूरा

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु पर तीसरे बेली ब्रिज का निर्माण आज शाम पूरा हो जाएगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शेड्यूल में शनिवार की शाम तीसरे बेली ब्रिज पर रैंप का निर्माण किया जाना तय किया गया है। यदि मौसम साफ रहा तो आज रात ही तीसरे बेली ब्रिज का काम भी पूरी तरह पूरा हो जाएगा। बीआरओ के तकनीशियनों ने बताया कि चौथे बेली ब्रिज के निर्माण का फ्रेम लांच किया जाएगा। इसके बाद रविवार को फ्रेम पर लोहे का प्लेट लगाया जाएगा। सोमवार-मंगलवार तक प्लेट को नट-वोल्ट से फिट करने के साथ-साथ तमाम छोटे-छोटे काम को पूरा किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।