
भागलपुर : तीन मंदिरों में हुई चोरी मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
संक्षेप:
भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों में चोरी की घटना हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन संदिग्धों की पहचान नहीं हो सकी। चोरों ने मूर्तियों के मुकुट और दान पेटी से नगदी चुरा ली। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन पुख्ता सुराग नहीं मिला।
Feb 11, 2026 01:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर : तीन मंदिरों में हुई चोरी मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले तीन मंदिरों में एक साथ चोरी की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मंदिर और आस-पास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। कई संदिग्ध दिखे हैं पर उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन मंदिरों से मूर्ति को पहनाए गए मुकुट के अलावा दान पेटी से नगदी भी चोर उड़ा ले गए थे। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है पर पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सका है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




