
बच्चे के गले से सोने का चकती काटते बदमाश को पकड़ा
बदमाश की लोगों ने की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा स्टेशन चौक के पास बदमाश
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे स्टेशन चौक के पास गुरुवार को एक बच्चे के गले से सोने की चकती काटते हुए बदमाश को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साये लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे तातारपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मुंगेर जिले के धीरज कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, जिस बच्चे का चकती काटा गया था वह बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से तीन अन्य सोने का चकती मिला। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ ऑटो से रेलवे स्टेशन चौक पर उतरी थी। इसी दौरान पीछे से आये युवक ने मौका पाकर बच्चे के गले से सोने का चकती काट कर भागने लगा। तभी बच्चे के रोने व महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ ने बदमाश को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गये बदमाश से पूछताछ जारी है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। साथ ही आरोपित के पास से मिले तीन सोने के चकती को लेकर पुलिस जांच कर रही है। आशंका जतायी जा रही है कि आरोपी किसी गिरोह का सदस्य है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




