Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsThermal Power Plant Construction Accelerates in Pirpainti Post Assembly Elections
थर्मल पावर निर्माण कार्य में फिर से आयी तेजी

थर्मल पावर निर्माण कार्य में फिर से आयी तेजी

संक्षेप:

जोरशोर से चल रहा प्लांट परिसर की घेराबंदी का काम अधिकारियों ने पहुंचकर कार्य

Dec 09, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पीरपैंती में प्रस्तावित महत्वपूर्ण थर्मल पावर प्लांट के निर्माण कार्य में फिर से तेजी आ गई है। विशेष रूप से प्लांट परिसर की घेराबंदी (बाउंड्री वॉल) का काम जोर-शोर से चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में जब यहां एनटीपीसी का थर्मल पावर प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, तब कुल 16 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल में से लगभग पांच किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका था। बाद में योजना रद्द कर दी गई और इसी जगह सोलर पावर प्लांट लगाने की कवायद शुरू हुई, जो निरस्त हो गई। अब पुनः थर्मल पावर प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने के बाद कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्तमान में नए सिरे से तीन किलोमीटर से अधिक बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। इस तरह पुरानी पांच किमी और नई तीन किमी मिलाकर अब तक कुल आठ किलोमीटर से अधिक घेराबंदी का काम संपन्न हो गया है। कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे निर्माण स्थल का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। ऊर्जा विभाग के एसडीओ शशिकांत तथा थर्मल पावर कंपनी के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार, बिजली एसडीओ शशिकांत तथा पीरपैंती थाना के अवर निरीक्षक अमोद ठाकुर आदि के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में थर्मल पावर निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। एसडीएम ने अधिकारियों को बाउंड्री वॉल का काम और तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन किसानों का भूमि भुगतान पारिवारिक विवाद के कारण लंबित है, उनसे विवाद सुलझाकर शीघ्र भुगतान लेने की अपील की।