ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगोराडीह के सारथ में दो घरों में चोरी

गोराडीह के सारथ में दो घरों में चोरी

नगदी और आभूषण ले गए चोर मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड ने की जांच

गोराडीह के सारथ में दो घरों में चोरी
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 28 Mar 2023 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गोराडीह संवाददाता।

थाना क्षेत्र के सारथ गांव के दो घरों में चोरों ने हजारों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना रविवार रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है। चोरी संजय चौधरी और जितेन्द्र चौधरी के घर में की गई। सूचना पाकर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

जितेन्द्र चौधरी की मां दुर्गा देवी ने पुलिस को बताया कि वह घर में सोई थी। तभी पलंग के नीचे एक युवक को माथे पर लाल गमछा लपेटे देखा। इसके बाद जब शोर मचाकर बेटे को पुकारा। तबतक अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग गया। इसके बाद जब कमरे की जांच की तो पता चला कि अटैची और बक्सा से बेटी के सोने का आभूषण गायब था। वहीं संजय चौधरी ने बताया कि बगल में शोर सुनकर वह जग गया। चोरी बात सुनी तो अपने घर की जांच की तो पता चला कि घर से बक्सा गायब था। जिसमें नकद सत्तर हजार रुपये रखा था। वहीं पुलिस ने डॉग स्क्वैड टीम को भी बुलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी। थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें