भागलपुर : मंदिरों में हुई चोरी मामले में आरोपियों की पहचान नहीं

Feb 09, 2026 12:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र में एक साथ तीन मंदिरों में चोरी हुई। चोरों ने मूर्तियों के मुकुट और दान पेटी को तोड़कर पैसे चुरा लिए। पूजा समिति ने केस दर्ज कराया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी। इससे पहले भी हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई थी।

भागलपुर : मंदिरों में हुई चोरी मामले में आरोपियों की पहचान नहीं

भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र में एक साथ तीन मंदिरों में हुई चोरी मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। शनिवार की रात आस-पास में ही स्थित उन मंदिरों में चोरी हुई। चोर मूर्ति को पहनाए गए मुकुट के साथ ही दान पेटी को तोड़ पैसे उड़ा ले गए। पूजा समिति के पदाधिकारी ने केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखा है पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जोगसर थाना क्षेत्र में छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTheft in Three Temples in Bhagalpur Police Unable to Identify Suspects
;;;