
इशाकचक में तीन मंदिरों में चोरी, मुकुट और दानपेटी चोर उड़ा ले गए
काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष ने दर्ज कराया केस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की
भागलपुर। वरीय संवाददाता इशाकचक थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों में एक ही दिन चोरी की घटना हो गई। सबसे पहले सस्तु भगत काली मंदिर में चोरी का पता चला। काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने घटना को लेकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रविवार की सुबह साढ़े चार बजे एक महिला साफ सफाई और मंदिर धोने के लिए पहुंची। पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था। मंदिर के अंदर जाने पर देखा कि दान पेटी का ढक्कर टूटा हुआ है। हनुमान मंदिर के शटर का भी ताला टूटा हुआ था।
उनका चांदी का मुकुट भी नहीं था। चोरी की आशंका देख महिला ने मंदिर के संयोजक सोहन मंडल को इसकी सूचना दी। उसके बाद समिति के अन्य पदाधिकारियों को सूचित किया गया। एक मंदिर में चोरी पर बात हो ही रही थी तभी पता चला अन्य मंदिर में भी चोरी हो गई केस दर्ज कराने वाले राजेश ने पुलिस को बताया है कि पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ चोरी को लेकर बात हो रही थी तभी पता चला कि पास में ही शिव महावीर गायत्री मंदिर और विषहरी मंदिर में भी चोरी हो गई है। दोनों मंदिरों के गेट का ताला तोड़कर वहां से रखे दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी राशि की चोरी हो गई। घटना की सूचना सबसे पहले डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद लिखित शिकायत इशाकचक थाना में दी गई। शिकायत मिलने पर इशाकचक पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिरों के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में संदिग्ध दिखे हैं पर उनकी पहचान नहीं हो सकी है। इशाकचक के प्रभारी थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज खंगाला जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी मदद ली जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




