किशनगंज: टिटिहा चौक के किराना दुकान में हुई चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिशनपुर के कोचाधामन प्रखंड के टिटिहा चौक में एक किराना दुकान में चोरी की घटना हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर सामान और हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं...

किशनगंज: टिटिहा चौक के किराना दुकान में हुई चोरी

बिशनपुर।निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के टिटिहा चौक में शनिवार की रात्रि चोरी की घटना घटित हुई। चोरों ने नौमान आलम के किराना दुकान को अपना निशाना बनाया। रविवार की सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोला तो देखा कि दुकान के कई सामान गायब है ।चोरों ने दुकान के ताला तोड़कर दुकान में रखे किराना समान औऱ हजारों रुपए नगद की चोरी की घटना को अंजाम दिया । गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है,जिससे दुकानदार काफी चिंतित व भयभीत दिख रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।