
सहरसा: परीक्षा केंद्र आसपास असमाजिक तत्वों की बढ़ी सक्रियता
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में परीक्षा केंद्र के बाहर असमाजिक तत्वों ने दो अभ्यर्थियों की बाइक और अन्य सामान चुरा लिया। एक अभ्यर्थी की बाइक और मोबाइल फोन चोरी हुए, जबकि दूसरे की बाइक का डिक्की तोड़कर 50,000 रुपये, मोबाइल और दो अंगूठियां चुरा ली गईं। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ रविदास चौक समीप बने परीक्षा केंद्र के आसपास असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जो परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के बाइक आदि सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। सोमवार को जिला स्कूल समीप बने परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों की बाइक, मोबाइल फोन सहित अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एक अभ्यर्थी की बाइक व उसमें रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। जबकि एक अभ्यर्थी की बाइक का डिक्की तोड़ कर अंदर रखे जैकेट से पचास हजार रुपए, मोबाइल फोन व दो अंगूठी चोरी कर लिया गया।

नवहट्टा थाना क्षेत्र के चंद्रायण निवासी मुन्ना कुमार यादव ने बताया कि वह बिहार जीविका का परीक्षा देने सोमवार को सुबह आठ बजे आदर्श परीक्षा केंद्र गया था। बाइक परीक्षा केंद्र के बाहर गेट पर लगा दिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सुबह करीब साढे दस बजे बाहर निकला तो देखा की बाइक एचआर 26 ई यू 4374 गायब है।बाइक की डिक्की में मोबाइल फोन और जुता भी था। पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर बाइक व मोबाइल फोन बरामदगी की मांग की है।वहीं एक दूसरी घटना बसनही थाना क्षेत्र के मोकामा निवासी हरिओम कुमार के साथ हुई। पीड़ित ने बताया कि जीविका का परीक्षा देने के लिए सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा केंद्र आया था। परीक्षा सुबह नौ बजे से एक घंटे बीस मिनट तक चली। बाइक जिला स्कूल मैदान पर लगी हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब बाहर निकला तो देखा की डिक्की तोड़ कर जैकेट में रखा पचास हजार रुपए, मोबाइल फोन और करीब पचास हजार रुपए का दो सोने की अंगूठी गायब है। पीडित ने बताया कि एक व्यक्ति को रूपया देना था। इसलिए घर से लेकर आए थे। रुपये जैकेट के अंदर रखा हुआ था। पीडित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




