Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTheft at Bullet Motorcycle Service Center in Raghopur Parts Worth 90 000 Stolen
सुपौल : राघोपुर थाना के बगल में लाखों की चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

सुपौल : राघोपुर थाना के बगल में लाखों की चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

संक्षेप:

राघोपुर के एक बुलेट मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर में चोरों ने रात में चोरी की। चोरों ने दीवार काटकर लगभग 80 से 90 हजार रुपये मूल्य के पार्ट्स और अन्य सामान चुरा लिए। दुकानदार ने बताया कि इस चोरी से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Feb 09, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना परिसर से सटे एक बुलेट मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर में बीती रात चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की चदरा लगी दीवार काटकर लगभग 80 से 90 हजार रुपये मूल्य के पार्ट्स और अन्य सामग्री चोरी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वे सर्विस सेंटर खोलने पहुंचे तो दुकान की बगल की दीवार कटी हुई थी और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चोरों ने इनवर्टर, विभिन्न मोटरसाइकिल पार्ट्स, लाइट, मोबाइल फोन और सीट सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। राकेश कुमार के अनुसार, इस चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि यह सर्विस सेंटर उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। वही घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदार से पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जाएगी और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। जहां पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के इतने पास चोरी की घटना होना चिंताजनक है और रात में गश्ती को और मजबूत करने की जरूरत है।