जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्य जारी
भागलपुर। राज्य में शुरू होने वाले भारत की जनगणना को लेकर नगर निगम परिसर में

भागलपुर। राज्य में शुरू होने वाले भारत की जनगणना को लेकर नगर निगम परिसर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को निगम परिसर स्थित सम्राट अशोक हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, प्राप्त की जाने वाली जानकारी, दस्तावेजों के संधारण से लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान ट्रेनरों ने अपने साथ जनगणना संबंधित दस्तावेजों का फॉर्मेट रखा था, जिसे दिखाकर प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


