बैजानी बगीचा में फंदे से लटका मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

ईपास थाना क्षेत्र के बीबीया टोला बैजानी बगीचा में  मंगलवार को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव मिला।

बैजानी बगीचा में फंदे से लटका मिला शव

सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के बीबीया टोला बैजानी बगीचा में  मंगलवार को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ एक शव मिला। ग्रामीण जब सुबह बगीचे की ओर गए तो देखा कि शव फंदे से लटक रहा है। स्थानीय लोगों ने सूचना बाईपास थाना की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से जांच करवाई। शव की वेशभूषा युवक का लग रहा था। जबकि कुछ लोग उसे युवती और कुछ किन्नर बता रहे थे। उसके पास से एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है जिससे उसके पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि आम के बगीचे में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ युवती का शव कब्जे में लेकर पहचान की जा रही है। एफएसएल की टीम से जांच करवाई गई है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।