आंधी-बारिश के कारण खरीक में लगातार 18 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

नवगछिया। निज संवाददाता। सोमवार की देर शाम आई तेज आंधी के साथ आई बारिश

आंधी-बारिश के कारण खरीक में लगातार 18 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

नवगछिया। निज संवाददाता। सोमवार की देर शाम आई तेज आंधी के साथ आई बारिश के कारण पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप ठप हो गई। जिसके कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे बारी-बारी से प्रखंड की आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ा। छात्रों की पढ़ाई और व्यवसाइयों का व्यवसाय चौपट हो गया। मंगलवार की सुबह लोगों को नल का जल नहीं मिल पाया। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर फेल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।