Bhagalpur News: 30 सितंबर तक होगा खरीफ फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरीफ सीजन 2026 में जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम

Bhagalpur News: 30 सितंबर तक होगा खरीफ फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरीफ सीजन 2026 में जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू हो गया है। जिला कृषि कार्यालय ने सर्वे का काम 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खेतों में लगी धान समेत मक्का, अरहर व अन्य खरीफ फसलों की फोटोग्राफी की जा रही है। साथ ही फसलों की फोटो लेकर उसका डिजिटल सर्वे एवं रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद के अनुसार इसके तहत मोबाइल एप, जियो-फेंसिंग और सैटेलाइट तकनीक की मदद से खेतों में बोई गई फसलों का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

किस खेत में कौन-सी फसल उगाई गई है, उसका प्रामाणिक और पारदर्शी डेटाबेस तैयार करना सर्वे का उद्देश्य है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल बीमा और ऋण का लाभ आसानी और पारदर्शिता के साथ मिलता है। 13 अगस्त से सर्वे शुरू किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: 30 सितंबर तक होगा खरीफ फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे