Bhagalpur News: भागलपुर : दोपहर एक बजे से होगी दिशा की बैठक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। सांसद अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में

Bhagalpur News: संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। सांसद अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर एक बजे से समीक्षा भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुलाई गई है। बैठक में जिले के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा तमाम विभागों के प्रमुख पदाधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया है। बैठक में पिछली बार की बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुपालन के अलावा नई योजनाओं और समस्याओं को दूर करने पर विचार-विमर्श होगा। दिशा की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई है। पहले 15 जुलाई निर्धारित थी, जो सीएम के कार्यक्रम को लेकर बढ़ाकर 17 जुलाई की गई।
लेकिन अंतिम क्षण में तारीख एक दिन और बढ़ा दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


