सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, वाहन और सह चालक पुलिस गिरफ्त में

May 07, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महेशी चौक के पास सुल्तानगंज-भागलपुर रोड पर बुधवार

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, वाहन और सह चालक पुलिस गिरफ्त में

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महेशी चौक के पास सुल्तानगंज-भागलपुर रोड पर बुधवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से 93 वर्षीय एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशी मंडल टोला रसिदपुर रब्बीचक, सुल्तानगंज निवासी सियाराम साह के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों ने बताया कि सियाराम प्रत्येक दिन की तरह बुधवार के सुबह चाय पीने के लिए महेशी चौक पर गए हुए थे। चाय पीकर वापस घर लौट रहे थे कि सड़क पार करने के दौरान भागलपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। जहां लौटते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मौत होने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना महेशी पंचायत के मुखिया रीता देवी को दी। सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अनंत कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप को जब्त कर उपचालक को हिरासत में लिया गया है। सियाराम साह के पुत्र और पत्नी की मौत हो चुकी है। एक मात्र पोता अक्षय कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पोता की पत्नी घर पर रहती है। उसे वृद्धा पेंशन मिलता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।