ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरदुष्कर्म मामले में दारोगा की गवाही

दुष्कर्म मामले में दारोगा की गवाही

भागलपुर (व.सं.)। पास्को के विशेष अदालत में बुधवार को दुष्कर्म के एक मामले में लखीसराय जिले के दारोगा अरविंद सिंह और बांका जिले के वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने गवाही दी। विशेष लोक अभियोजक शंकर जय किशन...

दुष्कर्म मामले में दारोगा की गवाही
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 20 Feb 2020 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पाक्सों की विशेष अदालत में बुधवार को दुष्कर्म के एक मामले में लखीसराय जिले के दारोगा अरविंद सिंह और बांका जिले के वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने गवाही दी। विशेष लोक अभियोजक शंकर जय किशन मंडल ने कहा कि 11 नवंबर, 12017 को मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के नाबालिग आरोपी की बहन ने सहेली को घर बुलाया था। घर में आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी लड़का और उसकी बहन को आरोपी बनाया गया है।घर से बाइक चोरीभागलपुर (व.सं.)। जोगसर थाने के आदमपुर घाट रोड के मितेश कुमार की बाइक चोरों ने बीती रात चुरा ली। घटना की थाने में लिखित सूचना दी गई है। कहा घर के बरामदा पर रात में बाइक लगाई गई थी लेकिन सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें