Bhagalpur News: छिनतई के मोबाइल का इस्तेमाल कर खाते से निकाल लिए पैसे

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मोबाइल छीना और उसका इस्तेमाल कर खाते से अवैध निकासी कर ली।

Bhagalpur News: छिनतई के मोबाइल का इस्तेमाल कर खाते से निकाल लिए पैसे

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मोबाइल छीना और उसका इस्तेमाल कर खाते से अवैध निकासी कर ली। घटना को लेकर इशाकचक थाना क्षेत्र के मीर फेकू लेन के रहने वाले मो. फैयाज बाबू ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है।उसने बताया है कि सात सितंबर की रात वह खंजरपुर से पैदल ही बरहपुरा जा रहा था। व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या तीन के पास बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। उसका कहना है कि उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर बदमाशों ने उसके खाते से 16714 रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित का कहना है कि जब वह साइबर थाना गया तो उसे बताया गया कि ऑनलाइन शिकायत करनी होगी।

उसे पूरी जानकारी नहीं थी इस वजह से सिर्फ ऑनलाइन शिकायत कर उसने छोड़ दिया। बाद में जानकारी मिलने पर 30 सितंबर को तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया। उसने यह भी बताया कि आरोपी अगले ही दिन बाइक के साथ पकड़ा गया है। थाना पहुंचा तो पता चला कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल वापस दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: छिनतई के मोबाइल का इस्तेमाल कर खाते से निकाल लिए पैसे