Bhagalpur News: भागलपुर : मानसून सीजन में 47 प्रतिशत कम बारिश
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में एक जून से 30 सितंबर

Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में एक जून से 30 सितंबर तक मानसून अवधि के दौरान 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 970.2 मिलीमीटर (एमएम) की जगह 514.3 एमएम बारिश हुई है। बीते माह हुई मानसूनी बारिश की बात करें तो जून में 70 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वहीं जुलाई व अगस्त में 50 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जबकि सितंबर में नौ प्रतिशत बारिश की कमी रही। अभी मानसून की वापसी में 10 दिन शेष बचे हैं। इधर, जिले का मौसम गुरुवार को शुष्क रहा। दोपहर में धूप के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ।

