Bhagalpur News: भागलपुर : शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सावन मास की तीसरी सोमवारी पर शहर

Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सावन मास की तीसरी सोमवारी पर शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के बूढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, मनसकामनानाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलार्पण के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। अशोकधाम मंदिर में भगदड़ को लेकर स्थानीय मंदिरों में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कतार में खड़े लोगों को व्यवस्थित करने के लिए सुरक्षा बल लगी हुई है।


