भागलपुर : पुस्तक मेला में छह किलो वजनी दुर्गा सप्तशति की चर्चा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... मुस्लिम हाई स्कूल तातारपुर में गुरुवार से

भागलपुर : पुस्तक मेला में छह किलो वजनी दुर्गा सप्तशति की चर्चा

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... मुस्लिम हाई स्कूल तातारपुर में गुरुवार से शुरू हुए चार दिवसीय भागलपुर पुस्तक मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को कई लोग पहुंच रहे हैं। पाठकों ने बताया कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशन के करीब 50 प्रतिष्ठित प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। इनमें साहित्य, बाल साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, इतिहास, संस्कृति, धर्म, प्रेरक साहित्य एवं समसामयिक विषयों पर आधारित पुस्तकों की समृद्ध शृंखला पाठकों को आकर्षित कर रही है। सबसे अधिक चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विमोचन किए गए छह किलो वजनी दुर्गा सप्तशती की है।

800 पेज के इस भारी भरकम पुस्तक की कीमत 31 हजार रुपये है। आज कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।