Bhagalpur News: विवि में प्रदर्शन से परेशान रहे विद्यार्थी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: परीक्षा विभाग आगे विद्यार्थी काउंटर खुलने का करते रहे इंतजार हड़ताल के कारण काम बाधित

Bhagalpur News: विवि में प्रदर्शन से परेशान रहे विद्यार्थी

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के सभी कॉलेजों और विवि में सोमवार को शिक्षकेतर कर्मी और शिक्षकों के सामूहिक अवकाश को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी हुई। कुछ कॉलेजों ने पूर्व में ही कक्षाओं को हड़ताल के कारण स्थगित कर दिया था। इसी कारण कॉलेजों में अवकाश का माहौल था, लेकिन विवि अपने समय से खुला, लेकिन प्रदर्शन के कारण विवि का कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी परीक्षा विभाग अपने कार्यों को लेकर पहुंचे विद्यार्थियों को हुई। सभी काउंटर बंद होने के बाद विद्यार्थी काफी देर तक काउंटर खुलने का इंतजार करत रहे, लेकिन हड़ताल के कारण काम बाधित रहा।इसमें

कई विद्यार्थी दूर दराज से आए थे। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। उन्हें सर्टिफिकेट लेना था। वे लोग बार-बार कर्मियों से जानकारी लेती रहीं कि काउंटर कब खुलेगा। आखिर उन लोगों को बिना काम ही वापस लौटना पड़ा। उन्हें कहा गया कि दूसरे दिन आने पर ही काम होगा। उधर, आंदोलन को लेकर विवि थानेदार अविनाश कुमार दलबल के साथ मौके पर तैनात रहे। किसी तरह की विधि व्यवस्था की स्थिति ना हो, इस लेकर वे लोग तैनात किए गए थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: विवि में प्रदर्शन से परेशान रहे विद्यार्थी