ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभोलानाथ पुल के डिजाइन में सुधार कर रेलवे को जाएगा फिर प्रस्ताव

भोलानाथ पुल के डिजाइन में सुधार कर रेलवे को जाएगा फिर प्रस्ताव

रेलवे ने भोलानाथ पुल के जिस डिजाइन पर आपत्ति दी थी वह जल्द ही सुधार कर वापस रेल मंडल कार्यालय भेजी जाएगी। इस बाबत डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने सोमवार को डीआरएम मोहित सिन्हा से बात की। डीआरएम ने इस...

भोलानाथ पुल के डिजाइन में सुधार कर रेलवे को जाएगा फिर प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 18 Jul 2017 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे ने भोलानाथ पुल के जिस डिजाइन पर आपत्ति दी थी वह जल्द ही सुधार कर वापस रेल मंडल कार्यालय भेजी जाएगी। इस बाबत डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने सोमवार को डीआरएम मोहित सिन्हा से बात की। डीआरएम ने इस मामले में कहा कि राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से ही प्रक्रिया में विलंब है। रेलवे ने एनओसी दे दी है। डिप्टी मेयर ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद वह पुल निर्माण निगम के अधिकारियों से मिलने उनके कार्यालय भी गए लेकिन इंजीनियर अभी पटना में थे। फोन पर इंजीनियर ने डिप्टी मेयर को बताया कि पुल निर्माण निगम से ओवरब्रिज की डिजाइन रेलवे की सहमति के लिए भेजी गयी थी जिसमें कुछ त्रुटि बतायी गई। इसमें सुधार के लिए पुल निर्माण निगम के एमडी के पास फाइल भेजी गई है। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह एमडी के पास भी जाएंगे और इस काम का त्वरित निष्पादन कराएंगे। क्योंकि वहां जाम और जलजमाव से पूरे दक्षिणी क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें