शौचालय व यूरिनल की 29 योजनाओं में महज दो में संवेदक ने दिखाई दिलचस्पी

Mar 01, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर नगर निगम ने 47 सार्वजनिक शौचालय और 149 यूरिनल के लिए टेंडर खोले हैं, लेकिन केवल दो योजनाओं में ही संवेदकों ने रुचि दिखाई। कुल प्राक्कलन 6 करोड़ 90 लाख रुपये का है। नगर आयुक्त ने री-टेंडर निकालने का निर्देश दिया है और संवेदकों की समस्याओं को समझने के लिए बैठक भी की।

शौचालय व यूरिनल की 29 योजनाओं में महज दो में संवेदक ने दिखाई दिलचस्पी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से शहर में 47 सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालय और 149 यूरिनल को लेकर निकाले गए टेंडर का वित्तीय बिड खोल दिया गया है। हैरत की बात यह है कि उक्त सभी योजनाओं को लेकर 29 क्लस्टर बनाकर टेंडर निकाला गया था। जिसमें महज दो योजना में ही संवेदकों ने रूचि दिखाई है। योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि उक्त सभी शौचालय और यूरिनल के लिए 6 करोड़ 90 लाख 69 हजार 600 रुपये की राशि खर्च करने का प्राक्कलन तैयार किया गया था। जिसमें महज दो योजना में ही संवेदकों ने टेंडर भरा था।

इधर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही इसका री-टेंडर निकालने का निर्देश दिया है। शनिवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम के संवेदकों के साथ बैठक भी की, जिसमें नगर निगम और संवेदकों के बीच समन्वय स्थापित करने और संवेदकों की समस्याओं को जानने की कोशिश की गई। नगर आयुक्त ने योजना शाखा को निर्देश दिया है कि जिन योजनाओं का टेंडर असफल हो रहा है, उनके पीछे के कारणों का पता कर परेशानियों को दूर किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।