14 दिन बाद फिर दिन का पारा पहुंचा 13.4 डिग्री सेल्सियस पर
भागलपुर में 14 दिन बाद दिन का तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.1 डिग्री का उछाल आया। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम...

भागलपुर। 14 दिन बाद एक बार फिर से दिन का पारा 13.0 डिग्री सेल्सियस के बैरियर को छुआ है। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले दस दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद से लेकर अब तक कभी भी रात का पारा 13.0 डिग्री सेल्सियस को छू तक नहीं पाया। वहीं बुधवार की सुबह से ही धूप खिली तो दोपहर तक दिन का मौसम सुहाना हो गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी 28 दिसंबर तक रात का पारा दस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में सूरज चमकेगा तो रात में ओस व सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा। रातों में ठंड तो रहेगी लेकिन इसमें गलन नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।